दीवाली: हमारी कोशिश सदस्यों ने आदिवासी बच्चों संग बिखेरी खुशियां

0

Last Updated on November 11, 2023 by Gopi Krishna Verma

जमुआ के गिधियो में बच्चों संग मनाई दिवाली

जमुआ। दीपावली के अवसर पर सामाजिक संस्था ‘हमारी कोशिश’ के सदस्यों ने आदिवासी बच्चों के संग खुशियां बिखेरी। संस्था के सदस्यों ने जमुआ के सुदूर आदिवासी बस्ती गिधियो के छाताटांड़ में पहुंचकर दीपावली मनाई। संस्था ने इसे सार्थक दीपावली नाम दिया है। अलग-अलग लोगों के सहयोग से संस्था के सदस्यों ने करीब 50 परिवारों को पटाखे, मिठाइयां, फुलझड़ी, मोमबत्ती, पूजन सामग्री सहित बच्चों को कई अन्य उपहार भेंट किए।

इस दौरान अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के चेहरों पर मुस्कान नजर आई। संस्था के लोगों ने बताया कि उनलोगों के मन में यह विचार आया कि ज्यादातर लोग अपने परिवार के साथ धूमधाम से दीपावली मनाते हैं, जबकि एक वर्ग ऐसा हैं जिनका त्योहार हमेशा फीका रहता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सामाजिक संस्था के साथ मिलकर सार्थक दीपावली मनाने का संकल्प लिया। संस्था से जुड़े करीब दो दर्जन लोगों ने गिधियो गांव पहुंचकर आदिवासी बस्ती में दीपावली मनाई।

कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक परिवार को एक-एक किलो मिठाई, पटाखे, पूजन सामग्री सहित बच्चों को उपहार भेंट किए। इस दौरान आदिवासी बस्ती में रहने वाले लोगों के चेहरों पर मुस्कान नजर आई। मौके पर उपस्थित जमुआ थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि यह एक अनूठी पहल है। हम सभी अपनी जरूरतों, अपनी खुशियों के लिए जीते हैं लेकिन कोई तो है जो गैरों के चेहरों पर भी मुस्कान लाने का प्रयास कर रहा है। बताया अभी बीते दिनों हीं संस्था ने अपने निजी खर्च से जमुआ पथ की मरम्मती कर एक नजीर पेश की थी। बताया ऐसी संस्था की जितनी तारीफ़ और जितना सहयोग किया जाए कम है।

संस्था के पदाधिकारी और जमुआ प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव ने कहा कि हमारी थोड़ी सी कोशिश से यदि किसी के चेहरे में मुस्कान आती है तो हमारी ये कोशिश हमेशा जारी रहेगी। संस्था की महिला सदस्या सह पंचायत समिति सदस्या सोनिया हेंब्रम ने कहा इस पुनीत कार्य के लिए हमारी संस्था ने हमारे गांव को चुना यह हमारे लिए गर्व का विषय है। हम अपनी संस्था के द्वारा ऐसे हीं जनहित के कार्य करते रहेंगे। जमुआ 20सूत्री व संस्था के सदस्य जुनैद आलम ने कहा कि आज ऐसा करके सचमुच बहुत आनंद आया। इन बच्चों के साथ कैसी अनुभूति हुई कह नहीं सकते। जमुआ झामुमो प्रखंड अध्यक्ष चीना खान ने कहा कि सचमुच अदभुत लगा। हम सभी हिंदू मुस्लिम, आदिवासी परिवारों के संग मिलकर आज दीपावली मनाया। बहुत आनंद आया।

मौके पर संस्था के अजीत कुमार, रोहित दास, प्रमोद गुप्ता, इकबाल आलम, प्रवीण कुमार, भाकपा माले के असगर अली, आशीष कुमार, मंटू द्विवेदी, प्रदीप पंडित, संतोष कुमार दास, आज़मी आलम, सुभाष यादव, अनिल यादव इत्यादि के अलावा सैकड़ों की संख्या में आदिवासी बच्चे, महिला, पुरुष की उपस्थिति रही।कार्यक्रम के लोगों ने कहा कि हम सभी को आज बहुत मजा आया। गरीबों के बीच जाकर दीपावली मनाने का यह क्षण हमेशा याद रहेगा। गरीबों के बीच जाकर दीप जलाने से उत्साह और ज्यादा बढ़ जाता है। हमलोग हमेशा सार्थक दीपावली मानते रहेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *