गिरिडीह में संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ को लेकर आप की रैली

0

Last Updated on November 26, 2023 by Gopi Krishna Verma

संविधान दिवस व आप के स्थापना दिवस पर निकाली गई रैली

गिरिडीह। रविवार को गिरिडीह में संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ रैली निकाली गई। आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में देश की जो हालात है, इस परिस्थिति में देश का संविधान और लोकतंत्र को बचाने की अब सीधी लड़ाई लड़ने की जरूरत है। नौजवानों को संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए सड़क पर उतरने की जरूरत है।

श्री शर्मा ने कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल कर विपक्ष की आवाज को कुचलने की साज़िश रची जा रही है। अब देश का नौजवान इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। गिरिडीह के विभिन्न प्रखंडों से मोटरसाइकिल से आप कार्यकर्ता झंडा मैदान में जमा हुआ।

झंडा मैदान से निकलकर अंबेडकर चौक, टावर चौक , काली बाड़ी, स्टेशन रोड, वीर कुंवर सिंह चौक, गांधी चौक, नगर थाना, भगत सिंह चौक, बस स्टैंड, अम्बेडकर चौक होते हुए पचम्बा रोड़ कृष्णानगर स्थित आम आदमी पार्टी का जिला कार्यालय में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *