माइका फैक्ट्री दीवार गिरने से मजदूर की मौत

0

Last Updated on November 27, 2023 by Gopi Krishna Verma

7.2 लाख पर माने परिजन, गिरिडीह के अंजना फैक्ट्री की घटना

गिरिडीह। नगर थाना क्षेत्र के सर्कस मैदान के समीप अंजना माइका फैक्ट्री के अंदर सोमवार को दीवार गिरने से एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। हादसे में दो ओर मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक मजदूर सिहोडीह निवासी 55 वर्षीय तुलो दास है। घटना के बाद आनन-फानन में फैक्ट्री संचालक लखी प्रसाद गोरीसरिया ने दीवार के मलबे को हटाकर तीनों मजदूरों को गिरिडीह सदर अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने तुलो दास को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य मजदूरों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बताया गया कि तुलो दास पिछले कई वर्षों से इंडियन यूनियन इलेक्ट्रॉनिक फैक्ट्री यूनिट में मजदूरी का काम करता था। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

मृतक की पत्नी को मिला ₹7.20 लाख: माले और जेएमएम नेताओं के साथ फैक्ट्री के मालिक के बीच मुआवजे की राशि को लेकर बातचीत हुई। माले नेता राजेश सिंहा जेएमएम के अभय सिंह और मौजूद लोगों के दबाव के बाद फैक्ट्री मालिक ने मृतक की पत्नी ललिया देवी को ₹ 6लाख,95हजार,6सौ 50 देने पर अपनी सहमति जताते हुए तत्काल चेक सौंपा। तत्काल अंतिम संस्कार के लिए ₹25000 नगद भी दिया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *