SUICIDE ATTEMPT: पति के मारपीट से अजीज़ पत्नी ने लगाई फांसी

0

Last Updated on November 28, 2023 by Gopi Krishna Verma

बची जान, हालात नाजुक, आईसीयू में भर्ती, पति गिरफ्तार

गिरिडीह। गिरिडीह में पति के मारपीट से तंग पत्नी ने फांसी लगा कर आत्महत्या करने की असफल कोशिश की। लड़की के परिजनों ने बताया लड़की तब्बसुम ख़ातून की शादी 2008 में मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी मुन्ना साह के बेटे साबिर साह के साथ मुस्लिम रीतिरिवाज से हुई थी। उन्हें अब दो बेटे और एक बेटी है। जब से उनलोगों का शादी हुआ है तब दोनों का का सारा खर्चा लड़की के घर वाले उठा रहे है। यहाँ तक कि शादी में जो ज़ेवर दिया गया था वो भी बेच कर जुआ मे हार गया है। पति हमेशा बेहरहमी से मारपीट करते आ रहे हैं।

बताया गया कि 26 तारीख़ रात 8 बजे फिर से इसके साथ पति ने मारपीट किया जिससे वो बेहोश हो गई। 27 तारीख़ को लड़की ने छुप कर आपने घर फ़ोन की। जिसके बाद क़रीब 12 बजे लड़की के परिजन आए तो लड़के ने लड़की से मिलने नहीं दिया। कह शाम तक 2 लाख रुपया लाओ वरना लड़की ज़िंदा नहीं जाएगी। जिसके बाद लड़की ने दरवाज़ा को अंदर से बंद किया और फांसी के फंदे से लटक गई। आनन-फानन में परिजनों ने दरवाज़ा तोड़ कर लड़की की जान बचाई और तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए।

डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर बताते हुए उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर थाने में सूचना देने के बाद लड़के को अस्पताल से ही पुलिस हिरासत मे ले लिया है और जांच जुट गई है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *