जिप अध्यक्ष मुनिया देवी व कामेश्वर पासवान ने गिरिडीह में दिया सम्मान: भीनसेंट

0

Last Updated on December 2, 2023 by Gopi Krishna Verma

परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का के पुत्र हैं भीनसेंट

गिरिडीह। शुक्रवार को झंडा मैदान विवाह भवन में परमवीर चक्र विजेता गौरव रक्षा सम्मान समिति के तत्वाधान में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस को संबोधित करते हुए अलबर्ट एक्का के सुपुत्र भीनसेंट ने कहा कि वे जिप अध्यक्ष मुनिया देवी व पूर्व जिप उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान के आभारी हैं। जिन्होंने उन्हें गिरिडीह बुलाकर उनका सम्मान बढ़ाया।

कहा परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का जो उनके पिता थे। उनको सरकार द्वारा जो सम्मान मिलना चाहिए वह आज तक नहीं मिला। उनका गांव आज भी सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सिंचाई ऐसे विकास की बाट जोह रहा है। हम अल्बर्ट एक्का का जन्म दिवस पर 27 दिसंबर को आप सबों को आमंत्रित करना चाहते हैं। जिससे वीर शहीद को सम्मान मिल सके।

परमवीर चक्र विजेता गौरव रक्षा सामान समिति के अध्यक्ष दिलीप बड़ाइक ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि हम आभारी हैं इस समिति के मुख्य संरक्षक स्वामी दिव्य ज्ञान जी का जिन्होंने अल्बर्ट एक्का के जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने का बीड़ा उठाया और हम अल्बर्ट एक्का एवं वीर शहीदों के सम्मान के लिए 27 दिसंबर को उनके जन्मदिवस के उपलक्ष में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहे हैं।

कार्यक्रम के जिला प्रभारी मनीष कुमार ने कहा की हमारा उद्देश्य वीर शहीदों एवं देश की सीमा पर रखवाली करने वाले वीरों का सम्मान बढ़ाना। स्वामी दिव्य ज्ञान जी ने प्रेस वार्ता को बताया की हम निर्भीक निडर होकर अपने घरों में रहते हैं और वीर जवान हमारे देश की रखवाली भीषण गर्मी, बरसात और कड़कड़ाती ठंड में दुश्मनों से मुकाबला करते हुए देश का रक्षा करते है। उन्हीं के बल पर हम निश्चित होकर रहते है, परंतु आज वीर शहीदों को लोग भूलते जा रहे हैं। यदि हम अपने पूर्वजों को वीर शहीदों को ही भूल जाएंगे तो हमारा इतिहास हमें हमें माफ नहीं करेगा। देश की रक्षा ऐसी स्थिति में कौन करेगा। रांची के अल्बर्ट एक्का का प्रतिमा तो स्थापित किया गया है, परंतु उसका नामकरण फिरायालाल चौक के नाम से जाना जाता है। यहां भी उनका नाम को छुपाने का काम किया गया है। हम सरकार से आप लोग के माध्यम से मांग करना चाहते हैं कि देश के वीर शहीदों का सम्मान के लिए जगह-जगह पर प्रतिमा स्थापित कर उनके सम्मान को बढ़ाया जाए।

प्रेसवार्ता में जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने कहा की परमवीर चक्र विजेता अलबर्ट एक्का जिन्होंने 1971 के बांग्लादेश एवं पाकिस्तान से युद्ध करते हुए अपने हिम्मत से दुश्मनों का छक्का छुड़ा दिए और दुश्मनों के बैंकर को नष्ट कर भारत के इतिहास को रचने का काम कर देश के प्रति निछावर करते हुए अपने आप को बलिदान कर दिए। परमवीर चक्र विजेता के सुपुत्र भीनसेंट एवं समिति के अध्यक्ष दिलीप बड़ाइक तथा समिति के मुख्य संरक्षक स्वामी दिव्य ज्ञान जी को अपने बीच पाकर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। इससे देश के वीरों के प्रति सम्मान का भाव जागेगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक मिश्रा, संयुक्त सचिव उषा कुमारी, प्रवीण मुर्मू, जिला परिषद सदस्य क्रांति मुर्मू, सरस्वती देवी, पिंकी वर्मा, मुन्नी देवी, मुखिया संघ के अध्यक्ष भागीरथ मंडल, मुखिया रामेश्वर वर्मा, अनीता वर्मा, पुष्पा देवी विनोद पांडे, बीरबल मंडल कुंती, देवी वासुदेव सिंह, डॉक्टर राजकिशोर वर्मा, नाथ कलाकार नाटक कलाकार महेश अमन थे।

कार्यक्रम का संचालन कामेश्वर पासवान व धन्यवाद ज्ञापन मनीष कुमार ने किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *