भाजयुमो का जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न

0

Last Updated on December 9, 2023 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। भारतीय जनता युवा मोर्चा गिरिडीह जिला द्वारा जिला कार्यसमिति बैठक और मंडल सशक्तिकरण अभियान का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित जिला कार्यालय हरीचक पचम्बा में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड के प्रदेश मंत्री रूपेश सिन्हा जी उपाथीथ हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने किया। मुख्य अतिथि रूपेश सिन्हा ने कहा कि सभी मंडल के प्रभारी को आठ दिनों तक लगातार इस कार्य में लगे रहना है और युवा मोर्चा को धारदार करने का काम करना है। भाजयुमों ज़िला अध्यक्ष रंजीत राय ने बताया कि 12 दिसंबर से 20 दिसंबर तक ज़िले के 34 मंडल में मंडल प्रभारी मंडल का प्रवास करेंगे। साथ ही मंडल को सशक्त करने का काम करेंगे। साथ ही मंडल स्तर पर बाइक रैली और युवा सम्मेलन करने का भी निर्णय लिया गया।

मौके पर जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री मिथुन चंद्रवांसी, शंभू शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव कुमार, नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य जय प्रकाश वर्मा, संदीप देव, गोपाल किरण पांडे, श्यामाकांत तिवारी, ईश्वर दास, शशि विश्वकर्मा, विनय राय, राहुल कुमार, महेश सिंह, समेत ज़िले के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *