जन कल्याण संगठन अध्यक्ष ने की श्राद्ध में मदद

0

Last Updated on December 9, 2023 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। देवरी प्रखंड़ के फतेपुर निवासी सुरेश राणा का देहांत एक सप्ताह पूर्व सड़क दुर्घटना में हो गई थी। उनकी पत्नी भी कोरोना काल में ही चल बसी थी। अब सिर्फ तीन अनाथ बच्चियां ही बची है और आर्थिक स्थिति बेहद दायनीय है। खबर पाकर उस समय जन कल्याण संगठन के अध्यक्ष रुपेश कुमार सिंह पहुंचे थे।परिजनों को ढाढस बंधया और मदद करने की वादा भी किया था। आज वे पुनः उनके घर पहुंच कर यथा शक्ति श्राद्ध हेतु खाद्य पदार्थ दिए और उन्होंने यह भी कहा की आगे भी मदद करता रहूंगा। उन्होंने यह भी कहा की इस तरह की और कहीं घटना दुर्घटना हो तो हमें सूचित अवश्य करें ताकि मैं उनका भी मदद कर सकूं। इस कार्य के लिए सभी ग्रामीणों ने श्री सिंह को बहुत बहुत धन्यवाद दिया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *