कॉग्रे‌स राज्यसभा सांसद धीरज साहू के गिरफ़्तारी को लेकर भाजपा का आक्रोश मार्च

0

Last Updated on December 10, 2023 by Gopi Krishna Verma

धीरज साहू के ठिकानों से 300 सौ करोड़ कैश बरामदी से आक्रोश में भाजपा

गिरिडीह। ज़िले में रविवार को कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के अलग-अलग ठिकानों से 300 करोड़ रुपये से अधिक नगद बरामद होने के बाद भाजपाइयों ने शहर में आक्रोश रैली निकाली। रैली शहर के झंडा मैदान से निकल कर शहरी क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए बड़ा चौक पहुंची और जनसभा में तब्दील हो गई। जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपाईयों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए राज्यसभा सांसद धीरज साहू की गिरफ्तारी की मांग की।

आक्रोश रैली में मुख्य रूप से जमुआ विधायक केदार हाजरा, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व मेयर सुनील पासवान, प्रकाश सेठ, संदीप डंगायच, विनय कुमार सिंह, शालिनी वैशख्यिर, नवीन सिन्हा, चुन्नुकान्त समेत सैकडों की संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *