कांग्रेस लुट व भ्रष्टाचार की पार्टी: सुरेश साव

0

Last Updated on December 13, 2023 by Gopi Krishna Verma

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने जारी किया प्रेस विज्ञप्ति

गिरिडीह। बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड जीत पर सभी देश प्रदेश वासियों एंव भारतीय जनता पार्टी के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामना दिया।

श्री साव ने कहा कि जिस तरह से तीनों राज्यों की जनता-जनार्दन ने भाजपा पर भरोसा जताया है। ठीक उसी प्रकार झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता झारखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए तैयार – संकल्पित है। जिस प्रकार से हेमंत सोरेन की सरकार ने युवा, मजदूर, किसान एवं झारखंड के भोले-भाले आदिवासियों को ठगने का काम किया है। जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव हो जनता। अब समझदार हो गई है अब झारखंड की जनता इनके झूठे वादों में फंसने वाली नहीं है।

कांग्रेस की मोहब्बत की दुकानझूठ, फूट और लूट इसका कामधीरज साहू के पास से मिले नोटों के पहाड़ पर राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुप्पी यह स्पष्ट कर रही है कि छत्तीसगढ़ और झारखंड में हुए शराब महाघोटाले का काला खेल अब देश के सामने आ चुका है। इसी तरह ED का कार्यवाही अगर गिरिडीह में हो तो दावा है कि गिरिडीह में भी कांग्रेस और हेमंत सोरेन सरकार के जो नुमाइंदे है अगर यहां भी कार्यवाही हो तो निश्चित रूप ऐसा ही नजारा यहां भी देखने को मिलेगा। कांग्रेस पार्टी लूट और भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है, जहां सिर्फ एक सांसद के ठिकानों से 353 करोड़ से भी अधिक का काला धन मिल रहा है। भ्रष्टाचार में लिप्त रही कांग्रेस पार्टी और उनके विधायकों के लिए धीरज साहू गार्जियन हैं। और जब घर का मुखिया ही चोर हो तो वो अपने परिवार को चोरी के अलावा क्या संस्कार दे सकती है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *