भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने किया फुटबॉल मैच उद्घाटन

0

Last Updated on December 15, 2023 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने शुक्रवार को गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के लुकईया में संथाल आदिवासी युवा क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। वे वहां मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की कामना के साथ आयोजक समिति को साधुवाद दिया।

खेल आदिवासी ग्रुप लुकैया बनाम पदुडीह के बीच पहला मुकाबला खेला गया। जिसमें आदिवासी ग्रुप लुकैया ने 2-0 से जीत हासिल की। इस मैच में आदिवासी ग्रुप, पदुडीह जेटको, पीपराटांड, सहरास, गंगापुर, बडकीटांड, फिर मिलेंगे के साथ 8 टीमों ने इस खेल का हिस्सा लिया है।

दौरान भाजपा पूर्वी भाग मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, मंडल महामंत्री प्रदीप राय, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्यामल घोष, SC मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी रिंकू रजक, मनोज मुर्मू, कॉग्रेस मुर्मू, महेंद्र सोरेन, कलाचंद सोरेन, राजकुमार मुर्मू, राजेंद्र मुर्मू सहित कई युवा उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *