अहिल्यापुर व गांडेय थाना क्षेत्र से 13 साइबर आपराधी गिरफ्तार

0

Last Updated on December 16, 2023 by Gopi Krishna Verma

एक फोर व्हीलर, दो बाइक और 1.35 लाख नकद सहित अन्य चीजें जब्त

गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस ने एक बार फिर साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही कर कुछ साइबर अपराधियों को दबोचा है। उक्त जानकारी पपरवाटांड़ कार्यालय में एसपी दीपक शर्मा ने प्रेसवार्ता कर दी। गिरफ्तार साइबर अपराधी अहिल्यापुर व गांडेय थाना क्षेत्र के हैं। उनलोगों के पास से पुलिस ने एक चारपहिया, दो बाइक, एक लाख पैंतीस हजार नकद समेत अन्य चीजें बरामद की है।

जरुर पढ़ें:

निम्न अपराधियों की हुई गिरफ्तारी:

गिरफ्तार साइबर अपराधियों में अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के जमजोरी का सरफुद्दीन, जामताड़ा जिले के लटाई का विकास मंडल, नारायणपुर का ही विकास मंडल, अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के देवपुर का सुनील रवानी, मुकेश वर्मा, गांडेय के चम्पापुर का इरफान अंसारी, मो. दानिश, मो. तनवीर, देवघर के मरगोमुंडा का मो. सोएब अख्तर, गांडेय के चम्पापुर का सयैद अंसारी, मो. अहमद अंसारी, अबुल हसन और गांडेय के आसनबोनी का मनोज मंडल शामिल है।

गर्भवती महिलाओं को लाभ दिलाने सहित अन्य कई तरीकों से करते थे ठगी:

ये सभी साइबर अपराधी गर्भवती महिलाओं को मातृत्व राशि लाभ दिलाने, गूगल पर फर्जी कोरियर सर्विस का ऐड बनाकर, वृद्धा पेंशन योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर, फर्जी बैंक अधिकारी बन कर लोगों को ठगने का काम करते थे।

गिरिडीह से होगा साइबर आपराधियों का सफाया:

एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि इन साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद गिरिडीह में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने बताया कि गिरिडीह से साइबर अपराध को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *