पुलिस ने दो बाइक चोरों को दबोचा

0

Last Updated on December 20, 2023 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। ज़िले के नगर थाना पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया और मेडिकल के बाद कोर्ट मे पेशी कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

बताया गया कि देवघर ज़िला के चित्रा थाना के निवासी फ़ीलिप मुरमू और राजकुमार गोस्वामी दोनों ने मिलकर गिरिडीह से 4 बाइकों की चोरी की थी। चोरी कि घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। तब से पुलिस इनके छानबीन में जुटी थी। उस घटना को अंजाम देने के बाद ये लोग फिर से बाइक चोरी करने के लिए गिरिडीह आये थे जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज इन लोगों की पहचान कर गिरिडीह पुलिस ने झंडा मैदान के पास से इन्हें दबोच लिया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *