कोहरे की चपेट में पूरा जिला, दस बजे तक घर में दुबकने को मजबूर लोग

0

Last Updated on December 30, 2023 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जिले में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। सुबह की शुरुआत ही कोहरे से हो रही है। धूंध छटने के बाद ही धूप निकल रही है। अमूमन सुबह के नौ बजे के बाद ही सूर्य के दर्शन हो रहे हैं, जबकि दोपहर तक मौसम सामान्य हो जाता है।शाम होते ही हल्के कोहरे की स्थिति बन जा रहा है। जबकि शाम होते ही कनकनी भी लग रही है। जबकि सुबह में कुछ अधिक ही कनकनी महसूस हो रही है।

शनिवार की सुबह में गिरिडीह ज़िले में कोहरा छाया हुआ था। हालांकि सुबह दस बजे तक कोहरा पूरी तरह छंट गया और धूप निकला।गिरिडीह शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाका पूरी तरह कोहरे के आवरण से ढका रहा, जो कमोवेश 10 बजे तक रहा।

बताते चलें कि विगत तीन दिनों से देर रात से ही वातावरण में कोहरा दिखाई दे रहा है। रात ढलने के साथ ही कोहरा बढ़ते जाता है। जबकि सुबह होते-होते चहुंओर कोहरे से ढका रहता है। घना कोहरा के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रहती है। विदित हो कि दो-तीन दिन पहले तक ठंड कम थी, लेकिन कोहरे के कारण ठंड बढ़ी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *