एलआईसी कार्यालय में कर्मचारियों व अधिकारियों का प्रदर्शन

0

Last Updated on January 3, 2024 by Gopi Krishna Verma

10 जनवरी को एक घंटे का होगा राष्ट्रव्यापी हड़ताल


गिरिडीह। भारतीय जीवन बीमा निगम गिरिडीह शाखा के सभी अधिकारियों, विकास अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने अपने चार सूत्री मांगों को लेकर भोजनावकाश में द्वार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बीमा कर्मचारी संघ के सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि एलआईसी के सभी श्रमिक संगठनों अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ, एलआईसी क्लास वन अधिकारी संघ, विकास अधिकारी संघ (एनएफआईएफ डब्ल्यू आई) के ज्वाइंट फ्रंट के द्वारा बुधवार को द्वार प्रदर्शन कार्यक्रम आहूत किया गया।

ज्वाइंट फ्रंट ने चार लंबित मुद्दे को लेकर यह कार्यक्रम किया:

1. अगस्त, 2022 से देय वेतन पुर्ननिर्धारण पर तुरंत वार्ता प्रारंभ किया जाए।

2. एनपीएस कोष में प्रबंधकीय अनुसंधान 10 से बढ़ाकर 14% किया जाए।

3. सभी संवर्ग में रिक्त पड़े पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ किया जाए।

4. कर्मचारियों अधिकारियों के मुद्दे पर प्रबंधन की एक तरफा कार्यवाही बंद किया जाए।


इन चार मुद्दों को लेकर 10 जनवरी 2024 को एलआईसी के सभी अधिकारी, विकास अधिकारी तथा कर्मचारियों के द्वारा भोजनावकाश के पूर्व 1 घंटे का राष्ट्रव्यापी हड़ताल किया जाएगा।


कार्यक्रम में संजय शर्मा, राजेश कुमार उपाध्याय, उमानाथ झा, कुमकुम वाला, वर्मा श्वेता, शंकर कुमार, प्रीतम कुमार, विजय कुमार, राजेश कुमार, विनय कुमार, डेनियल मरांडी, अंशु कुमारी, सिंघानिया, आनंद मोहन झा, दीपक कुमार, राजेश कुमार, राजाराम, दिनेश कुमार, सुनील कुमार वर्मा, शेखर सिन्हा, विक्रम कुमार, प्रवीण कुमार हांसदा, अनिल कुमार वर्मा, नीरज कुमार सिंह, माहेश्वरी वर्मा, प्रभाष कुमार, सवा परवीन, प्रज्ञा आनंद, सुकृति बर्मन सहित तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *