सर जेसी बोस में भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

0

Last Updated on January 4, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गुरुवार को गिरिडीह सर जेसी बोस बालिका विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद दिल्ली और झारखंड विज्ञान प्रविधिकी एवं नवाचार परिषद रांची के संयुक्त तत्वाधान में भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन की गई।

प्रदर्शनी का आरंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम टोप्पो और विद्यालय के प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा के संयुक्त अनुश्रवण के साथ आरंभ हुआ। जिसमें संस्था के प्रतिनिधियों ने छात्राओं को इस प्रदर्शनी के आयोजन इसकी महत्ता इस प्रदर्शनी से विद्यार्थियों को होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से चर्चा की।


जिला शिक्षा पदाधिकारी टोप्पो ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह छोटे-छोटे विज्ञान की चीजें जिसे हम इग्नोर कर देते हैं और हम इन जानकारी से अनभिज्ञ हो जाते हैं। बाद में यही जानकारी हमारे जीवन के लिए, हमारे स्वास्थ्य के लिए बड़े महत्वपूर्ण हो जाती है। इसलिए इस माध्यम से जो जानकारियां दी जा रही हैं निश्चित रूप से बहुत ही लाभकारी है।


प्राचार्य श्री कुशवाहा ने सरकार के इस पहल का अपने विद्यालय परिसर में अभिनंदन करते हुए कहा की निश्चित रूप से एक्सीलेंस विद्यालय में प्रतिदिन छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक के साथ-साथ सह शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन छात्राओं के हित में है और विद्यालय परिवार ऐसे कार्यक्रमों को दिल से लेता है
आज के इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के भजन और मनुष्य द्वारा उपयोग की जाने वाली सामग्रियां एक मनुष्य का स्वास्थ्य कैसे स्वस्थ रहे इसकी परिचर्चा बड़े ही आकर्षक तरीके से बस के माध्यम से जिसमें सारी चीज सेट दिखाया गया।

एक छोटी सी चीज चाय जिसका उपयोग करने से क्या नुकसान है, चाय में मिलावट क्या-क्या किया जा सकता है। उन मिलावटी सामानों से शरीर को क्या नुकसान हो सकता है। इतनी बारीकी से एक-एक समान जो हमारे स्वास्थ्य से जुड़े हैं बताया गया।
निश्चित रूप से बड़ी ही जानकारी है और हमें अपने स्वास्थ्य और अपने जीवन में विज्ञान को अपनाना इसीलिए और आवश्यक बन जाता है ताकि हम एक स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकें।

मौके पर विद्यालय के वरीय शिक्षिका पपिया सरकार अख्तर अंसारी, बम सर सहित छात्राओं को बारी-बारी से इस बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। यह प्रदर्शनी यहां शनिवार तक रहेगी जिसमें दूसरे विद्यालय के भी छात्र-छात्राएं आकर इसका भ्रमण करेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *