बड़ी ख़बर: गिरिडीह पुलिस पर नवज़ात के हत्या का आरोप, एक अधिकारी सहित चार कांस्टेबल सस्पेंड

0

Last Updated on March 23, 2023 by wpadmin

देवरी पुलिस पर इसी नवजात के हत्या का है आरोप

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह से एक बड़ी विभत्स घटना सामने आई है। जहां देवरी पुलिस पर चार दिन के नवजात का हत्या का गंभीर आरोप लगाया गया है। घटना बुधवार अहले सुबह 3:25 की बताई जा रही है। देवरी पुलिस मारपीट के मामले में वारंटी को गिरफ्तार करने गई थी। चार दिवसीय नवजात चौकी पर लेटा था। इसी दौरान पुलिस के पैरों से नवजात कुचल गया। मुख्यमंत्री के आदेश पर गिरिडीह एसपी अमित रेणु ने घटना में शामिल एक अधिकारी सहित चार कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया। वहीं जांच जारी है।

पुलिस के लापरवाह रवैए से नवजात के मौत पर उनके पिता रमेश पांडेय ने आरोपी पुलिस जवान पर कारवाई को लेकर थाने में आवेदन दिया है।

इस विभत्स रोंगटे खड़ा करने वाली घटना की सूचना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है और झारखंड पुलिस, गिरिडीह डीसी, गिरिडीह पुलिस से ट्वीट कर कारवाई की जानकारी मांगी है।

मुख्यमंत्री के ट्वीट पर झारखंड पुलिस ने संज्ञान लेते हुए गिरिडीह एसपी को तुरंत कारवाई का आदेश दिया है।

जमुआ विधायक केदार हजरा ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक से आवश्यक कारवाई की जानकारी मांगी है।

अमानवीय घटना से क्षुब्ध देवरी बीससूत्री अध्यक्ष बिमल सिंह, झामुमो अध्यक्ष अनिल चौधरी, बिससूत्री मोजाहिद अंसारी, किशोर वर्मा, टुकलाल हाज़रा, नरेश हाज़रा, रंजीत पासवान, मुखिया धनेश्वर यादव, भीखन मंडल, रामकिसुन हाज़रा, उपेंद्र सिंह, धौकल दास, रामनरायन दास, सार्वजनिक रूप से दोषी कर्मी पर हत्या की मुकदमा दर्ज करने की माँग किया है, नहीं तो जोरदार आंदोलन की चेतावनी दी है।

घटना की लेकर बैठक करते जेएमएम के लोग

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *