गिरिडीह: जिला झामुमो कार्यालय में मना शिबू सोरेन का जन्मदिन

0

Last Updated on January 11, 2024 by Gopi Krishna Verma


गिरिडीह। गुरुवार को गिरिडीह ज़िले में झामुमो ज़िला कार्यालय में झारखंड़ के पुरोधा दिसोम गुरु शिबू सोरेन की 80वां जन्मदिन मनाया गया।

कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में गांडेय के पूर्व विधायक डॉ. सरफ़राज़ अहमद उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता झामूमो के ज़िलाध्यक्ष संजय सिंह ने किया। सर्वप्रथम पूर्व विधायक एवं ज़िलाध्यक्ष ने सामूहिक रूप से केक काटे और कार्यकर्ताओं को खिलाये सभी के बीच में मिठाई का भी वितरण किया गया। तत्पश्चात् वृद्धा आश्रम में सभी बुजुर्गों को नास्ता व फल वितरण किया गया। गिरिडीह सदर अस्पताल में सभी मरीजों में कंबल व फल का वितरण किया गया।


गांडेय विधायक ने कहा कि गुरु जी हम सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। हम सभी के मार्गदर्शक हैं। इनके आंदोलन से ही झारखंड़ अलग राज्य का सपना पूरा हुआ। हमसब गुरु जी के लंबी उम्र की कामना करते हैं।
श्री सिंह ने कहा कि गुरु जी झामुमो की रीढ़ है। हमसब के अभिभावक तुल्य है। आज इनकी 80वीं जन्मदिवस पर ईश्वर से प्रार्थना है कि इनको दीर्घायु बनाये और स्वस्थ रहे।


कार्यक्रम में अजीत कुमार पप्पू, प्रमिला मेहरा, दिलीप मंडल, ज्योतिन्द्र प्रसाद, अभय सिंह, रॉकी सिंह, मो. ज़ाकिर, दिलीप रजक, प्रदोष कुमार, राकेश रंजन, शोभा यादव, मो. नूर, मो. तूफ़ान, मो. सन्नी, मो. सईद अख़्तर, राकेश सिंह टुन्ना, नुनुलाल किसकु, दिलीप मुरमू, बैजनाथ राणा, भैरो वर्मा, राजेश सिंह, अनुभव सिंह, शेखर यादव, मो. अनवर, ब्रिजमोहन तुरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *