पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर बांटा कंबल

0

Last Updated on January 12, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने गिरिडीह विधानसभा के टिकोडीह, चिलगा एवं बनियाडीह ,गांधी नगर में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच पूरे कंबल वितरण किया गया।

इस दौरान सुरेश साव ने कहा कि भाजपा लगातार गरीबों, वंचितों, दलीतों और आम लोगों की भलाई के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने हेमन्त सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए कहा कि वर्तमान हेमंत सरकार भ्रष्टाचार से पूरी तरह लिप्त हैं। कहा कि गिरिडीह विधानसभा में लोकतंत्र नहीं राजतंत्र की व्यवस्था चल रही है। यहां के झामुमो विधायक सूदिव्य कुमार सोनू ने गिरिडीह की जनता को विश्वघात किया। जनता उन्हें ज़वाब देगी।

सुरेश साव ने कहा कि इस विधायक से परेशान हो चुकी है, आम जनता बदलाव के मूड में है। यहां के विधायक अपना निजी हित साधने में लगे हुए हैं। दूसरी तरफ यहां बेरोजगारी की ओर पलायन की समस्या बढ़ रही है।

मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान , पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं महामंत्री प्रदीप राय, अमर सिन्हा, उषा कुमारी, शालिनी वैश्यखयार, राजेश जयसवाल, विषकांठ प्रधान श्याबल घोष, मनोज तुरी, चिंतामण राणा, किशोर राम, दिलीप राम, छबेला देवी, विजय दास, धर्मेंद्र रजवार, मनीष दास, बबलु साव, रवि मंडल, दौलत साव, सुनील साव, अनिल साव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *