सीमा लक्ष्मण प्लस टू उच्च विद्यालय में मना स्वामी विवेकानन्द जयंती

0

Last Updated on January 12, 2024 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। शुक्रवार को प्रखंड़ क्षेत्र के ग्राम भलुआ में स्थित सीमा लक्ष्मण शाक्य नेशनल प्लस 2 उच्च विद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं निर्देशक ज्ञानचंद पंडित एवं विजय कुमार गिरि तथा बाल संसद के पदाधिकारियों के द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

प्रधानाध्यापक ज्ञानचंद पंडित ने कहा कि सभी बच्चों को स्वामी विवेकानंद के बताए मार्गों पर चलने की आवश्यकता है। साथ हीं उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के अनुसार वे मानते थे कि उन्हें गर्व है कि वे उस देश से हैं। जिसने सभी धर्मों को शरण दी है, उन्हें गर्व है कि वे ऐसे धर्म से हैं। जिसने पूरी दुनिया को सहिष्णुता औऱ सार्वभौमिक स्वीकृति का ज्ञान दिया। वे विश्व के सभी धर्मों को बराबर सम्मान देते थे।

उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम पुरस्कार नवम वर्ग की छात्रा सीता कुमारी, द्वितीय पुरस्कार रोहित यादव एवं तृतीय पुरस्कार दशम वर्ग के छात्र सच्चिदानंद कुमार वर्मा को प्रदान किया गया।

मौके पर मनोज कुमार राय, चंदन कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, मदन महतो, अनुज कुमार, पंकज कुमार, खुशबू कुमारी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *