गिरिडीह से सैकड़ों कार्यकर्ता महेंद्र सिंह के शहादत दिवस में शामिल होने पहुंचे बगोदर

0

Last Updated on January 16, 2024 by Gopi Krishna Verma


गिरिडीह। मंगलवार को भाकपा माले ने गिरिडीह शहर में महेंद्र सिंह तुम जिंदा हो, खेतों में खलिहानों में, जनता के अरमानों में तथा ‘भाजपा हटाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ’ आदि नारे के साथ महेंद्र सिंह के 19 वें शहादत बरसी पर ‘शहादत श्रद्धांजलि संकल्प मार्च’ निकाला और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बगोदर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने रवाना हुए।

यह मार्च माले नेता श्री यादव के मकतपुर स्थित आवास से निकलकर जिला परिषद, कचहरी, टावर चौक, अंबेडकर चौक, झंडा मैदान होते हुए सर्कस मैदान तक जाकर बगोदर के लिए रवाना हो गया।

संकल्प मार्च की अगुवाई कर रहे पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य राजेश यादव ने कहा कि, महेंद्र सिंह की 19 वीं शहादत बरसी पर हम सभी उन्हें नमन करते हैं तथा देशव्यापी इस मुश्किल की घड़ी में कॉमरेड महेंद्र सिंह के बताए जनसंघर्ष के रास्ते का अनुसरण कर आगे बढ़ने का संकल्प लेते हैं।

श्री यादव के साथ अगुवाई कर रहे माले के गिरिडीह विस प्रभारी राजेश सिन्हा ने भी महेंद्र सिंह के बताए रास्ते का अनुसरण कर जनसंघर्ष तेज करने का संकल्प दोहराया।
सिन्हा ने कहा की 90% दबे, कुचले,गरीब,दलित,कमजोर लोग है,उनको एकत्रित होने की जरूरत है,आप तमाम लोगो के लिए सिर्फ माले है,आप अबतक जितने पार्टी को वोट देते आए है सब के सब आपका वोट लेकर खुद का विकास किए है समझने की जरूरत है,लाल झंडा के साथ खड़ा रहे,शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह के लोग धोखा नहीं दे सकते है आप लगातार देख रहे है।

संकल्प मार्च में मुख्य रूप से मेहताब अली मिर्जा, शिवनंदन यादव, श्याम किशोर हांसदा, मनोज कुमार यादव, सुखदेव गोस्वामी, सलामत अंसारी, शंभू ठाकुर, कमरुद्दीन अंसारी, रामलाल मंडल, रामलाल मुर्मू, फोदार सिंह, प्रदीप यादव, रोहित यादव, महेंद्र साव, शंकर यादव, संजय यादव, बालेश्वर यादव, बिरजू कोल, विष्णु कोल, नरेश मोहली, कुमार सिंह, रंजकिशोर भोगता, अजय कुमार यादव, मुकेश चौड़े, बिनोद कुमार दास, टिपन सिंह, राजेंद्र वर्मा, सुनील राय, बनर्जी तुरी, हीरालाल पंडित, महेश वर्मा, भीखन अंसारी समेत लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *