गांडेय में युवा कांग्रेस का लोकसभा स्तरीय सम्मेलन संपन्न

0

Last Updated on January 17, 2024 by Gopi Krishna Verma


गिरिडीह। बुधवार को गिरिडीह ज़िले के गांडेय विधानसभा क्षेत्र के महेशमुंडा में गिरिडीह युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हसनैन अली के नेतृत्व में लोकसभा स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज, गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धनंजय सिंह, प्रदेश महासचिव सह गिरिडीह जिला प्रभारी मधु चौधरी, गांडेय विधानसभा के कोऑर्डिनेटर कामरान अख्तर उपस्थित हुए और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया। साथ ही बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीब, असहाय, बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी पर अपनी आस्था जाहिर करते हुए प्रदेश अध्यक्ष के हाथों से पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि 2014 में भाजपा के सरकार बनने के बाद लगातार देश की जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। लगातार हिंदू-मुस्लिम की सभ्यता और एकजुटता को बदनाम कर अपने राजनीति को चमकाने के लिए हर साजिश भाजपा रच रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे को आम जनता के ध्यान से भटकाने के लिए पूरे देश में भाजपा ने नफरत का माहौल बना रखा है।
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हसनैन अली ने कहा कि
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आज इस लोकसभा स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया और इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। कहा पूर्व समय से ही कोडरमा लोकसभा कांग्रेस का रहा है और जो भी यहां से प्रत्याशी होंगे। वे लोग उनको अपना 100% सहयोग देने के लिए तैयार हैं।


कार्यक्रम में गिरिडीह युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा, जिला महासचिव बंटी अली, जिला सचिव महबूब आलम, अभिजीत राणा, समिम खान समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *