गिरिडीह: कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय राम-जानकी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

0

Last Updated on January 18, 2024 by Gopi Krishna Verma


गिरिडीह। गुरुवार को गिरिडीह शहर भगवान श्रीराम के जयकारा से गूंज उठा। वहीं शहर के बड़ा चौक स्थित महावीर मंदिर में राम जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत की गई। इस दौरान शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। काफ़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों और पुरुषों ने भव्य कलश यात्रा में भाग लिया। लगभग 1500 से भी ज्यादा कलश महिलाएं और युवतियों ने सर पर लेकर महावीर मंदिर से यात्रा शुरू करके सिहोडीह उसरी नदी के तट पर पहुंचीं और कलश में जल लेकर शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण किया।

गिरिडीह पुलिस प्रशासन के द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ यातायात व्यवस्था में लगे थे। इस दौरान जय श्री राम के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। जगह-जगह कलश यात्रियों का अभिनंदन किया गया।

बता दें कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर शहर के विभिन्न मंदिरों में विशेष अनुष्ठान और कार्यक्रम करने की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। इसी अवसर पर गिरिडीह के महावीर मंदिर में राम जानकी मंदिर का निर्माण किया गया है। इसकी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 18 से लेकर 22 जनवरी तक चलेगा।

प्रत्येक दिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। 21 जनवरी को शहर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। 22 जनवरी को महाआरती के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा। 23 जनवरी को भव्य भंडारा का आयोजन होगा। कलश यात्रा में विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस, बजरंग दल, भाजपा के नेतागण और गिरिडीह के सनातनी ने कलश यात्रा में भाग लिया।

इस यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व नप अध्यक्ष भाजपा नेता दिनेश यादव, पूर्व नप उपाध्यक्ष राकेश मोदी, दीपक यादव, विभाकर पांडे, भाजपा नेता मुकेश जालान, विनोद केसरी, गणेश अग्रवाल, अजय साव, शशि कुमार, रोहित जालान सहित सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *