नगर निगम कार्यालय परिसर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा किया रवाना

0

Last Updated on January 18, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह जिले के शहरी क्षेत्रों में घूम कर केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का करेगा कार्य

गिरिडीह। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गुरुवार को नगर निगम कार्यालय परिसर से प्रचार वाहन को शहरी क्षेत्र के लिए उप नगर आयुक्त, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, धनबाद के प्रचार अधिकारी रामचंद्र पासवान द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।

यह प्रचार वाहन जिले के शहरी क्षेत्र में घूम-घूम कर लोगों को केंद्रीय सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने का कार्य करेगा। इसके साथ ही कैलेंडर एवं बुकलेट का वितरण भी करेगा।

वाहन को रवाना करने से पूर्व मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को उपनगर आयुक्त द्वारा प्रधान मंत्री के पंच प्रण (भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे, भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे एवं नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे) की शपथ दिलाई गई।

मौके पर नगर निगम के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *