शीतलहर के मद्देनजर आज़ से केजी से 5 तक की कक्षाएं 10 से 2 बजे तक

0

Last Updated on January 19, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। राज्य भर में ठंड का असर जारी है। ऐसे में शीतलहरी के बढ़ते असर को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किये जाने का फैसला स्कूली शिक्षा विभाग, झारखंड ने लिया है।

गुरुवार को आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि अब सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी प्राइवेट स्कूलों में 19 से 25 जनवरी तक केजी क्लास से लेकर पांचवीं क्लास तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगी। वहीं, क्लास 6 से बारहवीं तक की कक्षाएं पूर्व की तरह 9-3 बजे तक चलेंगी।

मिड डे मील पहले की तरह स्कूलों (सरकारी) में जारी रहेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *