भाजपा नेताओं ने मनाया नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती

0

Last Updated on January 23, 2024 by Gopi Krishna Verma


गिरिडीह। मंगलवार को गिरिडीह ज़िले में भाजपा नेता सुरेश साव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे साथ ही पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ अमर शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर गिरिडीह के सुभाष चौक स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती पर उन्हें याद किया।

इस दौरान श्री साव ने कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस ने कहा था ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ उन्होंने आजाद हिंद फौज सेना बनाकर देश की आजादी के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया।


कहा भारत देश के प्रेरणा स्रोत नेता जी सुभाष चन्द्र बोस हर हिन्दुस्तानी के दिलों में बसते हैं। नेता जी सुभाष चंद्र बोस सबसे प्रभावी नेता थे, जिन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना की इस फ़ौज ने अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे। वे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, सुभाषचंद्र सिन्हा, अमर सिन्हा, अनिल वर्मा, सिंकु सिन्हा, श्याबल घोष, साठु ठाकुर, ज्योतिष शर्मा, दयाल कुमार उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *