शीघ्र खुल जाएगा एनडीए गठबंधन के सीटों का बंटवारा: राज

0

Last Updated on January 31, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड़ प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने बताया कि वह दिल्ली में है एवं अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के साथ एनडीए नेताओं के संपर्क में है। शीघ्र ही सीटों के तालमेल के संबंध में फैसला हो जाएगा।

श्री राज ने बताया की एनडीए में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को लेकर पॉजिटिव सोच है और हमारी पार्टी पूरी मजबूती के साथ एनडीए में है एवं पूरे देश के साथ-साथ झारखंड़ में एनडीए के एक-एक सीट पर झारखंड़ राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता तन-मन-धन से लगकर भाजपा और एनडीए प्रत्याशी को भारी मतों से विजय करने में अपना सहयोग देंगे।

बताया की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता मोदी सरकार की जन कल्याण नीतियों को आम जनता को अवगत कराने के लिए विशेष अभियान चला रही है। घर-घर मोदी के साथ-साथ भारत के लिए जरूरी मोदी के नारों के साथ जनसंपर्क अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। श्री राज ने बताया शीघ्र ही झारखंड में भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समन्वय समिति की बैठक आयोजित करने की पहल की जा रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *