गिरिडीह: रीतलाल वर्मा चौक पर मनी, वर्मा की 86वीं जयंती

0

Last Updated on February 1, 2024 by Gopi Krishna Verma


गिरिडीह। गुरुवार को जननायक रीतलाल प्रसाद वर्मा पूर्व वरिष्ठ सांसद की 86वीं जयंती के अवसर पर कुशवाहा संघ गिरिडीह के बैनर तले रीतलाल वर्मा चौक पर उनकी विशाल आदमकद प्रतिमा के पास कैंडल जलाकर उनके आदर्शों को आज के सामाजिक परिवेश में ऊर्जा प्रदान करने का कार्य किया।

वहीं मौके पर उपस्थित जिला परिषद् अध्यक्ष मुनिया देवी और जिला परिषद सदस्य कुमारी प्रभा वर्मा के साथ जिला कुशवाहा संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मुन्ना कुशवाहा और दिगंबर दिवाकर सहित कुशवाहा संघ के तमाम पदाधिकारी और साथियों ने श्री वर्मा के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।


बताया गया कि श्री वर्मा लगातार कोडरमा से पांच बार सांसद और एक बार जमुआ विधायक रहे हैं। इस दरमियान उनके कार्यों की जितनी सराहना की जाए
वह कम है। उस जमाने के वह इकलौते ऐसे शख्सियत थे।

मौके पर कुशवाहा संघ नगर मंत्री हरिनंदन प्रसाद, अशोक कुमार वर्मा, महेंद्र कुमार वर्मा, मनोज कुमार वर्मा, दिगंबर प्रसाद दिवाकर, राम किशोर वर्मा, महेंद्र वर्मा, नरेश वर्मा अशोक वर्मा, बाल कृष्ण सिन्हा सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *