बजट सामाजिक कल्याण व देश के विकास को समर्पित: सुरेश साव

0

Last Updated on February 2, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने आम बजट 2024 पर प्रेसविज्ञाति जारी कर कहा की बजट दूरदर्शी बजट है। यह बजट राम राज्य की परिकल्पना को दर्शाता है। यह विकसित भारत की नींव रखता है। यह देश के भविष्य के निर्माण का बजट है।

विकसित भारत के युवा, गरीब, महिला और किसान, यानि चार स्तंभों को सशक्त करने वाला है। इस अंतरिम बजट में ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना, अंत्योदय का संकल्प और ‘नए भारत’ को दुनिया का ग्रोथ इंजन बनाने का ‘रोड मैप’ है। इस बजट में 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है।

बजट में जनसंख्या वृद्धि की चुनौतियों के लिए पैनल बनाने का ऐलान किया गया है, इसके संदेश साफ हैं। यह बजट सामाजिक कल्याण और देश के विकास को समर्पित है।


About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *