तिसरी: हाइवा के चपेट में आने से एक की ऑनस्पॉट मौत, दो घायल

0

Last Updated on February 5, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के गम्हरियाटांड़ स्थित पेट्रोल पम्प के सामने तिसरी-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर रविवार रात को तेज रफ्तार में जा रही हाइवा ने सामने से आ रहे बाइक को जोरदार धक्का मार दिया। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

मृतक लोकाय थाना क्षेत्र के बरदौनी गांव के निवासी बुधन हेम्ब्रम है। जबकि एक घायल राजेश मरांडी व तालो हेम्ब्रम है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बाइक से तीनों खिजुरी की ओर से बरदौनी स्थित अपना घर लौट रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा ने बाइक सवार को जोर का धक्का मार दिया। जिससे तीनों युवक सड़क पर गिर गए। जिसके बाद हाइवा का चक्का एक युवक बुधन हेम्ब्रम के सिर पर चढ़ गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक में सवार बरदौनी गांव के ही अन्य दो युवक क्रमशः तालो हेम्ब्रम और राजेश मरांडी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घायलों को तिसरी मुखिया किशोरी साव, समाज सेवी डबलू सिंह, मुन्ना गुप्ता, नजीम खां आदि ग्रामीणों के सहयोग से तिसरी पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया। जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद उनलोगों को गिरिडीह रेफर कर दिया गया है। पुलिस मृतक के शव को अपने कब्जे लेकर हाइवा की पहचान करने में जुटी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *