राष्ट्रीय लोजपा झारखंड़ प्रदेश के अध्यक्ष राज कुमार राज बने केन्द्रीय बोर्ड के सदस्य

0

Last Updated on February 5, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। भारत सरकार के केबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने झारखंड़ प्रदेश से राष्ट्रीय लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज को केन्द्रीय संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाए जाने पर झारखंड़ प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच काफी उत्साह है।

राज कुमार राज का दिल्ली से वापसी का इंतजार में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत कि तैयारी में लगे हुए हैं।युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम ने मंत्री को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया और नव मनोनीत केन्द्रीय बोर्ड के सदस्य राज कुमार राज को बधाई देते हुए कहा कि राज कुमार राज को केन्द्रीय बोर्ड का सदस्य बनने से झारखंड़ के कार्यकर्ताओं को सम्मान मिला है। निश्चित रुप से झारखंड़ में पार्टी को बल मिलेगा और आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों को लाभ पहुंचेगा।

राज कुमार राज पार्टी के वफादार और ऊर्जावान है नेतृत्व करने की क्षमता है। पार्टी के लिए समर्पित भावना से कार्य करते चले आ रहे हैं। वर्तमान में झारखंड़ प्रदेश में पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

बधाई देने वालों में मुख्य रूप से अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार रवानी, युवा प्रदेश सचिव दिलीप कुमार, राष्ट्रीय लोजपा रामगढ़ जिला अध्यक्ष शंकर कालिंदी, युवा जिला अध्यक्ष एहसान रजा नगर अध्यक्ष पवन महतो, मुबारक,दिपक महतो, अमरनाथ कुमार, विशाल कुमार, सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामना दिया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *