गिरिडीह विधानसभा अंतर्गत सदर प्रखंड़ के जोगीटांड़ में दर्जनों महिला-पुरुष ने थामा भाजपा का दामन

0

Last Updated on February 6, 2024 by Gopi Krishna Verma


गिरिडीह। मंगलवार को गिरिडीह ज़िले के सदर प्रखंड़ अंतर्गत जोगनियाटांड में भाजपा नेता सुरेश साव को धनबाद लोकसभा का चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के 07 नंबर जोगीटांड़ में भाजपा कार्यकर्ता मनोज तुरी के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सुरेश साव को पूरे हर्षोल्लास के साथ बुके, अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया और उनके नए जिम्मेवारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं गई।

इसी दौरान श्री साव ने सभी को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है। उसमें वे खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलकर तन मन से समर्पित होकर पार्टी का काम करेंगे एवं धनबाद लोकसभा सीट को प्रचंड़ बहुमत से जीत हासिल करने का काम करेंगे एवं श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाकर भारत को विकसित भारत बनाने के संकल्प की सिद्धि हेतु अपने दायित्वों का निर्वाहन करने का काम करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो बार के कार्यकाल में गरीब कल्याण के तहत गरीबों महिलाओं किसानों का बिना भेदभाव किए विकास हुआ। जिसके कारण आज सभी के दिलों में प्रधानमंत्री के प्रति प्रेम देखने को मिल रहा है। इन्होंने कहा कि आज देशभर में प्रधानमंत्री के कार्यों की तारीफ हो रही है विदेश में भी भारत के नाम का डंका बज रहा है।

इसी दौरान देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एंव झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष भाजपा बाबुलाल मरांडी के जनकल्याणकारी नीतियों और भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर महादेव दास के नेतृत्व में भोला दास, बिक्की पासवान, अरुण शर्मा, प्रकाश पासवान, बिनोद दास, अजय पासवान, नागेश्वर दास, सेहीत ठाकुर, चंगु दास, मिथुन भुंईया, तुलसी ठाकुर, मोहन भुंईया, रामेश्वर पासवान, प्रताप कुमार, चुनिया देवी, फुलिया देवी अर्जुन दास ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा नेता सुरेश साव के उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

सुरेश साव ने गिरिडीह के स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू पर निशान साधते हुए कहा पूरे देश में हर घर जल नल योजना से पानी पहुंच रहा है; लेकिन दुर्भाग्य है कि यहां के विधायक के नाकामी के कारण जोगीटांड में पानी के लिए ग्रामीण आज भी त्रस्त हैं। वर्तमान में गिरिडीह की जनता इस विधायक से त्रस्त है। यहां के नौजवानों, किसान, मजदूर, छात्र, आम ग्रामीणों को छलने का काम किया है।

गिरिडीह में बुनियादी सुविधाओं का बुरा हाल है। गिरिडीह में बालू, कोयला, पत्थर गिरिडीह की खनिज संपदाओं की इनके संरक्षण में लुट मची है। गिरिडीह में शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा चिंतनीय है। इसका विकास सिर्फ बेनर पोस्टर और होडिंग तक ही सीमित है।

मौके पर उपस्थित मध्य मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा एवं महामंत्री ईनोद साहू, पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं महामंत्री प्रदीप राय, मनोज मौर्य, नागेश्वर दास, विजय दास, नकुल तुरी, रवि मंडल, अमर सिन्हा, श्याबल घोष, सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *