गांव चलो अभियान भाजपा नेता सुरेश साव ने की शिरकत

0

Last Updated on February 9, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शुक्रवार को गिरिडीह ज़िले में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह गांव चलो अभियान के प्रदेश सह संयोजक सुरेश साव ने गिरिडीह विधानसभा के बक्शीडीह के बूथ संख्या 192 पर प्रवास के दौरान पन्ना प्रमुख की समीक्षा किए एवं अल्पसंख्यक गावं में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चल रहे जनकल्याणकारी योजना के बारे में उनलोगों से संवाद किया।

साथ ही उपस्थित लोगों ने कहा कि केंद्र सरकार की जो भी योजना है जैसे प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, गैस, आयुष्मान कार्ड, अनाज की सुविधाएं हम लोगों को मिल रही है कोई भेद भाव नहीं और महिलाओं के बीच जाकर उनके विचारों को सुना महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि मोदी जी का तीन तलाक बिल की सराहना की।

इस दौरान कई बक्शीडीह, महथाडीह सहित कई मोहल्लो, टोलों मे जाकर लोगों से संवाद किया, मोदी जी के विचारो को बताया।

मौके पर कार्यक्रम में भाजपा नेता नागेश्वर दास, टिपण दास, गुलशन रावणी, पंकज राम, अनिल दास, गोला दास, शंकर दास, राजेश ठाकुर, हर्ष सिन्हा, अमर सिन्हा, श्याबल घोष, राजेश जयसवाल सहित कई लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *