सड़क दुर्घटना में युवक गम्भीर रूप से घायल रेफर
Last Updated on February 10, 2024 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। शुक्रवार की शाम प्रखंड़ क्षेत्र के रांची-दुमका मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम बिराजपुर में एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान अरारी पंचायत अंतर्गत ग्राम मरकोडीह निवासी 24 वर्षीय मिथुन साव पिता प्रयाग साव के रूप में हुई है। आनन-फानन में स्थनीय लोगों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी ले गए जिसका उपचार प्रभारी चिकित्सा डॉ. कुलदीप तिर्की ने किया तथा गम्भीर हालत देखते हुते रेफर कर दिया।

बता दें कि घायल युवक बरहमसिया से सरिया की ओर जा रहा था तभी अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना पाकर प्रमुख रामु बैठा, रामप्रवेश साव, मनोज साव, शिवपूजन राम एवं बिरनी पुलिस पहुंची तथा घायल युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।
