झारखंड़ में येलो अलर्ट जारी, ठनका गिरने के साथ तीन दिनों तक बारिश की संभावना, घरों में रहें लोग

0

Last Updated on April 27, 2023 by dahadindia

रांची। झारखंड के मौसम में उतार चढ़ाव लगातार बना हुआ है। पिछले कुछ महिनों से गर्मी और बारिश का सिलसिला लगा हुआ है। राज्य में कुछ दिन पहले लोग गरमी से बेहाल थे और अब बारिश को लेकर भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है। बता दें कि राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में सतही हवा बहने को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने येलो अलर्ट जारी किया है। गर्जन व वज्रपात के साथ हल्की वर्षा की भी संभावना जताई गई है।

निम्न जिलों में बारिश होने की संभावना: मौसम विज्ञान केंद्र रांची के विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि- 27 अप्रैल को राज्य के अधिकांश हिस्सों में सतही हवा के साथ-साथ गर्जन व वज्रपात की संभावना है। वहीं 28 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी हिस्से यानि पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा व सरायकेला खरसावां के अलावे निकटवर्ती मध्य भाग रांची, रामगढ़, बोकारो, गुमला, खूंटी, हजारीबाग में गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है। रांची में 29 अप्रैल तक वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बताते चलें कि यह स्थिति पूरे राज्य में 2 मई तक बनी रहेगी। इसे लेकर मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट जारी कर बिना वजह घर से बाहर निकलने से बचने को कहा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *