पीएम मोदी ने उज्ज्वला योजना में सौ रुपए कम कर महिलाओं को दिया सम्मान: प्रो. विनीता

0

Last Updated on March 9, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शनिवार को भाजपा की प्रदेश मंत्री प्रो. विनीता कुमारी एवं नगर मंत्री समीर दीप ने वार्ड 7 के बूथ संख्या 26 और 27 शास्त्री नगर में लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया।

अभियान के तहत एक घर में जाकर लाभार्थी से संपर्क किया गया। जिसमें उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, हर घर जल नल योजना सुकन्या समृद्धि योजना आदि योजनाओं का लाभ सभी लोगों ने लिया है।

बीते 8 मार्च को महिला सशक्तिकरण के दिन पीएम मोदी ने गैस सिलेंडर 100 रुपए सस्ता किए हैं और 337.50 रुपया प्रत्येक उज्जवला लाभार्थी बहनों के बैंक खाते में जमा हुआ है। इसके लिए सभी बहनों ने मोदी का आभार व्यक्त किया है और एक बार फिर मोदी सरकार का नारा दिया।

प्रो. विनीता ने कहा कि मोदी सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को दिया है। खाशकर महिला बहनों को जो सम्मान के रूप में गैस सिलेंडर पर 100 रुपये कम किए हैं। उसके लिए सभी महिलाएं बहनों एवं लाभार्थी बहनों की ओर से मोदी को हार्दिक आभार।

मौके पर बुथ अध्यक्ष रंजीत सिन्हा, वरिष्ठ नेता अमर सिन्हा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री रियाज अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष संजर अहमद, भाजपा की बबीता सिन्हा आदि लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *