भाजपा कार्यकर्ता को पुत्र शोक, पूर्व विधायक नागेंद्र महतो ने दिया सांत्वना

0

Last Updated on March 20, 2024 by Gopi Krishna Verma


बिरनी। प्रखंड़ क्षेत्र के पेशम पंचायत के ग्राम खैरगढ़वा निवासी भाजपा कार्यकर्ता सुरेन्द्र प्रसाद वर्मा का 15 वर्षीय पुत्र श्रीकांत वर्मा का सोमवार दोपहर रांची स्थित एक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया।

मृतक विगत एक वर्ष से बीमार चल रहा था। शाम को रांची से पार्थिव शरीर को गांव लाया गया, जिसकी सूचना मिलते हीं बगोदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने के लिए खैरगढ़वा पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवारजनों को हिम्मत बंधाया।

मौके पर जिला परिषद सदस्य सूरज सुमन, सांसद प्रतिनिधि प्रशासन देवनाथ राणा, सांसद प्रतिनिधि बबलू मंडल, पूर्व मुखिया टुपलाल वर्मा, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि विक्रम तरवे, पूर्व मुखिया कृष्ण मुरारी सिन्हा, राज कुमार वर्मा, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *