गुलाल लगाने से मना के दौरान मारपीट का आरोप
Last Updated on March 26, 2024 by Gopi Krishna Verma
![](https://i0.wp.com/www.dahadindia.com/wp-content/uploads/2024/03/1000357013-jpg.webp?resize=640%2C318&ssl=1)
गिरिडीह। सोमवार को गिरिडीह ज़िले के उपनगरी पचंबा के पेशरा बहियार निवासी मोहम्मद नसीम अंसारी को कोलड़िहा में कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
![](https://i0.wp.com/www.dahadindia.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240210-WA0001-34-1024x1024.webp?resize=640%2C640&ssl=1)
बताया गया कि मोहम्मद नसीम अंसारी अपने रिश्तेदार के यहां कोलडीहा गया हुआ था। वापस लौटने के दौरान कुछ लोग गुलाल लगाने के लिए बोले जब इसने मना किया तो उन लोगों ने इसके साथ मारपीट कर दी और बाइक को भी तोड़ दिया।
मारपीट में घायल होने के बाद इसे स्थनीय लोगों ने सदर अस्पताल लाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।मारपीट का आरोप विशाल कुमार, रोहित आदि पर लग रहा है।