राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिरनी के जितेन्द्र कुमार को रजत

0

Last Updated on April 2, 2024 by Gopi Krishna Verma

पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना में आयोजित हुआ 37वें अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा महोत्सव

बिरनी। पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना पंजाब में आयोजित 37वें अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में रांची विश्वविद्यालय रांची का प्रतिनिधित्व करते हुए जितेन्द्र कुमार ने मिमिक्री में रजत पदक हासिल किया है। उसने यह उपलब्धि हासिल कर बिरनी ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड़ का नाम रौशन किया।

बता दें कि विगत 28 मार्च से 01 अप्रैल तक चले पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में पूरे भारत के सभी 28 राज्यों से 108 विश्वविद्यालयों ने इस राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लिया था, जिसमें बिरनी प्रखंड़ के बरहमसिया पंचायत के ग्राम झांझ निवासी सहायक शिक्षक नागेश्वर प्रसाद वर्मा का पुत्र जितेंद्र कुमार जो रांची विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग में एमए का छात्र है। उक्त प्रतियोगिता में जितेन्द्र कुमार ने अपने मिमिक्री में वोट जागरूकता अभियान के विषय में सभी मतदाताओं से लगभग 15 से अधिक देशों के विभिन्न अभिनेताओं और राजनीतिज्ञों के अंदाज में आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करने की प्रस्तुति दी, जिसमें उन्हें रजत पदक से सम्मानित किया गया।

इस जीत को जितेन्द्र कुमार ने अपने पिता सहायक शिक्षक नागेश्वर प्रसाद वर्मा एवं माता मंजू वर्मा को समर्पित करते हुए रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा, डीएसडब्ल्यू डॉ. सुदेश साहू, टीम मैनेजर डॉ. पूनम निगम सहाय, सुजीत कुमार शर्मा समेत गुरु दीपक झा, बड़े भैया डॉ. रणधीर कुमार, अभिभावक प्रेमचंद प्रसाद कुशवाहा, बिरनी प्रमुख रामू बैठा, समेत सभी को समर्पित किया है।

इसके पहले भी जितेन्द्र कुमार कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। जनवरी 2023 में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ संसद भवन में अपने राज्य झारखंड़ का प्रतिनिधित्व कर अपने प्रतीभा का परिचय दे चुके हैं। इतना हीं नहीं जितेन्द्र अपने कला के माध्यम से शॉर्ट फिल्म और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल विभिन्न सामाजिक जागरूकता अभियान चलाने और लोगों के बीच स्वच्छता रखने के लिए समय-समय पर जागरूक करता रहता है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *