जमुआ के भिखोडीह में हत्या के मामले में नामजद नौ में से पांच अभियुक्त गिरफ्तार

0

Last Updated on April 2, 2024 by Gopi Krishna Verma

25 मार्च को प्रकाश राय के साथ हुई थी मारपीट, 29 को रांची रिम्स में इलाज के दौरान हुई थी मौत

मृतक प्रकाश राय के घर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे जमुआ विधायक केदार हजरा।

जमुआ। बीते 25 मार्च को जमुआ थाना अन्तर्गत ग्राम भिखोडीह में जमीन विवाद को लेकर हुए गंभीर रूप से हुए मारपीट में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में जमुआ पुलिस ने सफलता हासिल किया है। पुलिस ने उक्त मामले में नौ में से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं शेष के गिरफ़्तारी के लिए अभियान जारी है। उक्त जानकारी जमुआ पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया गया।

क्या है पूरा मामला: बताते चलें कि उक्त मारपीट मामले में आवेदक गुड्डु राय, पिता प्रकाश राय, ग्राम-भिखोडीह, थाना-जमुआ, जिला-गिरिडीह के लिखित आवेदन के आधार पर जमुआ थाना कांड सं0-75/2024, दिनांक-26.03.2024 को धारा-341/342/323/324/325/307/379 भादवि विरूद्ध प्राथमिकी के नौ नामजद अभियुक्त बनाया गया है। कांड अनुसंधान के क्रम में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही थी। इसी बीच कांड में गंभीर रूप से जख्मी प्रकाश राय रिम्स रांची में ईलाजरत थे, जिनकी मृत्यु 29 मार्च को ईलाज के दौरान हो गई। तत्पश्चात् त्वरित कार्रवाई हेतू पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह के आदेशानुसार अनमंडल पुलिस पदाधिकारी, खोरीमहुआ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु काफी तत्परता पूर्वक तकनीकी सहयोग से अभियुक्तों के ठिकानों पर लगातार छापामारी की गई।

कांड के नामजद अभियुक्त:

  • 1. आनन्द राय, पिता गांगो राय।
  • 2. बब्लु राय, पिता अंकित नहीं।
  • 3. सुरज राय, पिता बब्लु राय।
  • 4. श्याम सुन्दर राय, पिता मांगो राय।
  • 5. सुलेखा देवी, पति श्याम सुन्दर राय।
  • 6. शिवम राय, पिता किशुन राय।
  • 7. गुड़िया देवी, पति किशुन राय।
  • 8. मुन्द्रिका देवी, पति बब्लु राय।
  • 9. किशुन राय, पिता गांगो राय नामजद अभियुक्त हैं।

कांड में गिरफ्तार अभियुक्त:

  • 1. किशुन राय उम्र करीब 55 वर्ष पिता गंगाधर राय सा०-भिखोडीह, थाना-जमुआ, जिला-गिरिडीह।
  • 2. शिवम कुमार राय उम्र करीब 20 वर्ष पिता कृष्ण कुमार राय उर्फ किशुन राय सा०-भिखोडीह, थाना-जमुआ, जिला-गिरिडीह।
  • 3. सुरज कुमार राय उम्र करीब 22 वर्ष पिता सुभाष राय उर्फ बब्लु राय सा०-सांखो, थाना-देवरी, जिला-गिरिडीह ।
  • 4.आनन्द राय पिता गांगो राय सा०-सांखो, थाना-देवरी, जिला-गिरिडीह।
  • 5. बब्लु राय पिता श्याम सुन्दर राय उर्फ टोड़ी राय सा०-सांखो, थाना-देवरी, जिला-गिरिडीह।

जप्त सामानों की विवरणी:

  • 1. कांड में प्रयोग किया गया कुल्हाड़ी-01
  • 2. कांड में प्रयोग किया गया रड-01

गठित टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मीः

  • 1. निरज कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खोरीमहुआ।
  • 2. पु०नि० प्रमोद कुमार सिंह, जमुआ अंचल।
  • 3. पु०अ०नि० मणिकांत कुमार, थाना प्रभारी, जमुआ थाना।
  • 4. पु०अ०नि० रोहित कुमार सिंह, जमुआ थाना।
  • 5. पु०अ०नि० छाया किस्कु, जमुआ थाना।
  • 6.पुलिस बल, जमुआ थाना।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *