समाजसेवी सह डीलर दासो महतो का निधन पीडित परिवार से मिले पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो

0

Last Updated on April 8, 2024 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड़ क्षेत्र के बरहमसिया पंचायत के ग्राम टाटो निवासी समाजसेवी सह डीलर दासो महतो का अहले सुबह निधन हो गया। जानकारी मिलते ही बगोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो मृतक परिवार से मिल कर तथा गहरा शोक व्यक्त किया। साथ ही पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया।

मौके पर मौजूद पूर्व मुखिया सह सांसद प्रतिनिधि खाद्य आपूर्ति विभाग प्रेमचन्द प्रसाद कुशवाहा ने उन्हें पंचायत व समाज के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि लंबे समय से उन्होंने अपने गांव, समाज का सफल नेतृत्व किए थे। जिसकी भरपाई करना मुश्किल है।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि पुलिस विभाग देवनाथ राणा, अशोक कुमार वर्मा, लक्ष्मी मौर्य, पंकज वर्मा, प्रमोद वर्मा, जीवलाल वर्मा, सहित और कई लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *