बेंगाबाद के हरिला में कलशयात्रा के साथ नौ दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

0

Last Updated on April 9, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। ज़िले के बेंगाबाद प्रखंड़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरिला में मंगलवार को नौ दिवसीय श्री श्री 1008 शिव शक्ति ज्ञान महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। पुनः निर्मित मंदिर में गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 551 महिलाओं एवं कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर तथा इसके साथ हजारों भक्तजनों ने यात्रा में भाग लिया।

कलशयात्रा को लेकर लगभग 9 किलोमीटर से अधिक परिक्रमा करते हुए कलश भरने के लिए नदी पहुंचे। वहां पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश भर वापस पैदल यज्ञ स्थल पर लौटे‌। इस बीच भीषण गर्मी को देखते हुए रास्ते में जगह जगह शरबत की व्यवस्था की गई थी। यात्रा का संचालन कर रहे यज्ञ समिति के अध्यक्ष मिथलेश्वर् साव ने बताया कि इस यज्ञ का विधि विधान यज्ञाचार्य पंडित कृष्णानंद शास्त्री के नेतृत्व संपन्न किया जाएगा।

वहीं प्रवचन कर्ता मानस मंजरी स्वीटी शास्त्री के रूप में कथा वाचक का श्रवण कराएंगी। तत्पश्चात अंतिम दिन 17 अप्रैल शाम को वैदिक मंत्रोच्चारण, परायण, पूर्णाहुति, हवन कन्या पूजन आरती एवं महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। इसको सफल बनाने में मुख्य रूप से मुखिया सुधीर राजवार, यज्ञ समिति के अध्यक्ष मिथलेश्वर साव, उपाध्यक्ष बाल गोविंद सिंह, महेश वर्मा, सुरेश सिंह, जानकी दास, कोषाध्यक्ष दिलीप वर्मा, सचिव लक्ष्मण सिंह, सुनील वर्मा सहित पूरे हरीला के ग्रामीण व यज्ञ समिति के लोगों का अहम योगदान रहा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *