यज्ञ सुनने गए थे पत्नी व बच्चे: युवक ने लगाई फांसी, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

0

Last Updated on April 13, 2024 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड़ क्षेत्र के ग्राम जरीडीह निवासी 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया।

युवक की पहचान राजकुमार ठाकुर के रूप में हुई है, जो इसी प्रखंड़ के पहाड़ी चौक पर सैलून चलाता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा भाई था, बाकी दो बड़ा भाई बाहर रहकर मजदूरी करता है। मृतक का ससुराल बाराडीह है, जहां से रात को वह यज्ञ सुन कर घर लौटा था; परंतु पत्नी और बच्चे वहीं ससुराल में ही रह गया था। घर आकर उसने सुबह फांसी लगा लिया।

फांसी क्यों लगाया इस बात का खुलासा नहीं हो पाया। इधर घटना की जानकारी बिरनी पुलिस को दे दी गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *