सियाटांड़: शिक्षा प्रेमी अर्जुन महतो के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

0

Last Updated on April 15, 2024 by Gopi Krishna Verma

नवडीहा। सोमवार दोपहर नवडीहा ओपी क्षेत्र के चरमोरिया निवासी अर्जुन महतो का निधन धनबाद ले जाने के क्रम में रास्ते में ब्रेन हैमरेज से हो गया। वे छप्पन वर्ष के थे।

बताते चलें कि सियाटांड़ क्षेत्र में उन्होंने ही आज़ से लगभग चालीस वर्ष पहले पहला निजी विद्यालय शारदा शिशु निकेतन का स्थापना कर क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाया था। उन्हें शिक्षा से बेहद लगाव था। जिसके कारण उनका समाज में काफी सम्मान है। उनका एक ही पुत्र है जो इंडियन एयरफोर्स में कार्यरत है।

उनके निधन से क्षेत्र के लोगों को अपूर्णीय क्षति हुई है। निधन की सूचना पर स्थानीय मुखिया महेंद्र कुमार वर्मा, दीनदयाल वर्मा, संजय वर्मा, मनोज वर्मा, शिवनंदन कुमार वर्मा, कवि नेतलाल यादव पहुंचे ओर परिजनों को सांत्वना दिया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *