गांडेय से कल्पना सोरेन लड़ेंगी विस चुनाव, जेएमएम ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति

0

Last Updated on April 25, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से गुरुवार को प्रत्याशी की घोषणा कर दी गई। उपचुनाव को लेकर पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को प्रत्याशी घोषित किया है। इस संबंध में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने एक पत्र जारी किया। गांडेय विधानसभा उपचुनाव में अब कल्पना सोरेन की सीधी टक्कर भाजपा प्रत्याशी दिलीप कुमार वर्मा से होगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *