दहेज मुक्त आदर्श विवाह का गवाह बना दहेज मुक्त झारखंड़ सेवा संघ

0

Last Updated on April 27, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जिले के बेंगाबाद प्रखंड़ अंतर्गत मोतिलेदा पंचायत के केन्दुआगड़हा निवासी वासुदेव महतो ने अपने पुत्र दीपक का दहेज मुक्त विवाह कर समाज को एक संदेश देने का काम किया।

वासुदेव महतो एक सामाजिक व्यक्ति है और वर्तमान में समस्त झारखंड़ समाज सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष है। वासुदेव महतो ने एक सामाजिक व्यक्ति होने का जिम्मेवारी निभाते हुए बिहार के चकाई अंतर्गत पांडेयडीह निवासी दिनेश प्रसाद वर्मा की सुपुत्री कल्पना कुमारी को बिना दहेज अपनी बहु बनाने का फैसला लिया। वासुदेव महतो द्वारा अपने पुत्र का दहेज मुक्त विवाह करने के इस फैसले को लोगों ने खूब सराहना की। वहीं विवाह के दिन ही दहेज मुक्त झारखंड़ सेवा संघ ने इस जोड़े को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान संघ के संस्थापक जितेन्द्र यादव, अध्यक्ष मोतीलाल पंडित, कोषाध्यक्ष रामकुमार वर्मा उपस्थित थे। वहीं समस्त झारखंड़ समाज सेवा ट्रस्ट के सचिव महादेव वर्मा, उपाध्यक्ष संतोष वर्मा, प्रवक्ता सह कोषाध्यक्ष फुलदेव प्रसाद वर्मा, उप कोषाध्यक्ष प्रकाश वर्मा, फुलदेव महतो,अरुण पटेल, महेन्द्र वर्मा, मनोज सहित तमाम ग्रामीण और गणमान्य लोग इस आदर्श विवाह मे उपस्थित रहे और वर-वधु के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मौके पर जितेन्द्र यादव और फुलदेव वर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए दहेज जैसी कुप्रथा को वहिष्कार करने का आग्रह किया कहा दहेज हटाए बेटी बचाए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *