BIG BREAKING: गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र के बांसडीह के एक ही परिवार के पांच लोगों कि सड़क दुर्घटना में मौत

0

Last Updated on October 24, 2023 by Gopi Krishna Verma

घटना देवघर जिले के सारठ क्षेत्र के सिकटिया केनाल के पास घटी

Road Accident: दुर्गापूजा के दशमी के दिन जहां सभी अपने परिजनों के साथ हंसी-खुशी माता के दर्शन को तैयार हो रहे थे। वहीं गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के बांसडीह निवासी राजदेव राय पर दु:खों का पहाड़ टुट पड़ा है। उसके साथ ही उनके गांव में इसी खुशी के माहौल में मातम छा गई है।

दरअसल राजदेव राय के एकलौते पुत्र मुकेश कुमार राय व उनके बेटे की पत्नी, मासूम पुत्र, पुत्री व साले सहित पांच लोगों कि सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे सभी बोलेरो वाहन से देवघर के चितरा बांसडीह अपने घर आ रहे थे। इस दौरान अजय नदी के नजदीक सिकटिया केनाल के पास वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया के बेरिकेटिंग को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। पानी में वाहन पलट गई और सभी का दम घुटने से तत्काल मौत हो गई।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *