बेटे का इलाज कराने जा रही मां की रास्ते में मौत

0

Last Updated on May 18, 2023 by dahadindia

सियाटांड़। अपने बेटे के इलाज कराने जा रही महिला का दुर्घटना में मौत का मामला प्रकाश में आया है। घटना नवडीहा ओपी क्षेत्र के छोटकी खरगडीह-मिर्जागंज मुख्यमार्ग पर नवडीहा की है। वहीं मृतका 32 वर्षीय देवंती देवी ओपी क्षेत्र के ही बरोटांड़ निवासी सुनील कुमार वर्मा की पत्नी है।

मृतका देवंती देवी

क्या है पूरा घटनाक्रम: मृतका के पति सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि उनका तीन वर्षीय पुत्र आयुष का हाथ एक सुबह खेलने के क्रम में दुर्घटना में टुट गया था जिसे इलाज कराने लगभग सुबह दस बजे पति-पत्नी बाइक से गिरिडीह जा रहे थे। इस क्रम में छोटकी खरगडीह-मिर्जागंज मुख्यमार्ग पर नवडीहा में दरसु साव के घर के पास सड़क किनारे बंम साव की पत्नी बांस की झाड़ी को झुकाकर डंडे से पता झाड़ रही थी। बाइक सवार वहां पहुंचा कि महिला ने अचानक उसी डंडे से बाइक पर बैठी महिला के सर पर वार कर दिया। इससे महिला असंतुलन खो कर मुंह के बल सड़क पर गिर पड़ी। जिससे गंभीर चोट लगने से उनकी मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल गिरिडीह में पुलिस द्वारा करवाकर शव को परिजन को सौपा दिया गया है। गिरिडीह नगर पुलिस ने मृतका के पति के फर्दब्यान पर जिरो एफआईआर दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई हेतु जमुआ थाना अग्रसर कर दिया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *