मंगलवार मध्य रात्री को लापता शिशु का शव 12 घंटे बाद बुधवार दोपहर कुएं से बरामद

0

Last Updated on June 14, 2023 by dahadindia

संबंधित वीडियो फुटेज देखें।

गिरिडीह। जमुआ प्रखंड के नवडीहा ओपी क्षेत्र के सियाटांड़ से मंगलवार मध्य रात्री को एक आठ माह के मासूम बच्चा अचानक लापता हो गया था। शिशु का शव बुधवार दोपहर बाद बगल के गांव चरमोरिया के एक कुएं से बरामद किया गया। परिजनों के अनुसार मृतक शिशु सुलेखा कुमारी पति कुंदन कुमार के पुत्र शिवांग कुमार है। मृतक अपने परिजनों के साथ छत पर सोया था। वही से बच्चा गायब हुआ हो गया था।

देर रात से शुरू हुआ खोजबीन अगले दिन दोपहर ढ़ाई बजे जाकर तब खत्म हुआ जब उनका शव कुएं से बरामद हुआ। बच्चे के खोजबीन में स्थानीय पुलिस से लेकर अनुमंडल पुलिस भी सक्रिय नज़र आई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि कौन उस मासूम का हत्यारा है? किसने उतनी रात को बच्चे को चोरी कर कुएं में फेंका? आखिर इतना बड़ा निर्दयी होकर किसने व क्यूं मासूम की हत्या की। इन सभी सवालों का जबाब पुलिस ढुंढ रही है।

शिशु के साथ हुई इस ह्रदय विदारक घटना पर मंत्री चंपई सोरेन ने लिया एक्शन। गिरिडीह पुलिस ने लिया संज्ञान जांच जारी। देखिए क्या कहा मंत्री चंपई सोरेन ने ट्विटर पर –

गिरिडीह घटना पर पूरे एक्शन में।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *