मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जागरुकता रथ रवाना

0

Last Updated on October 29, 2023 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शनिवार को मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत 27 अक्टूबर से 09 दिसंबर तक दावा-आपत्ति अवधि निर्धारित है। इसी क्रम में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु समाहरणालय परिसर से अपर समाहर्ता ने जागरूकता रथ को रवाना किया। यह जागरूकता रथ प्रखंडों में भ्रमण कर लोगों को मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देगा।

इसके अलावे अपर समाहर्ता ने कहा कि इस जागरूकता वाहन के माध्यम से छूटे हुए मतदाताओं को विशेषकर ट्रांसजेंडर, पीवीटीजी, सेक्स वकर्स, 80 + आयु वर्ग, दिव्यांगजन, होमलेस पीपुल, आश्रय गृहों में निवास करने वाले सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शत-प्रतिशत निबंधन सुनिश्चित करने के संबंध में जागरूक किया जायेगा। आगे उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को रवाना किया गया है। मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम- 2024 अंतर्गत 27 अक्टूबर से 09 दिसंबर 2023 तक सभी पात्र नागरिक, जो 01 अक्टूबर 2024 को या से पहले 18 वर्ष के हो जाएंगे, वह सभी फॉर्म 6 भर कर मतदाता सूची में पंजीकरण करने के लिए अपने-अपने नजदीकी मतदान केंद्र अवश्य जाएं तथा अपना पंजीकरण करवायें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *