BIG Breaking: जमुआ के धरचांची में पंखे से झुलता महिला का शव बरामद, हत्या का आरोप

0

Last Updated on October 31, 2023 by Gopi Krishna Verma

दो वर्ष पूर्व हुई थी शादी, मृतका को एक बच्चा भी

जमुआ। सोमवार शाम जमुआ थाना क्षेत्र के धरचांची में एक विवाहिता का शव पंखे से लटका बरामद किया गया। विवाहिता का विवाह दो वर्ष पूर्व रोहित साव से हुई थी। पुलिस से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक का एक छोटा बच्चा भी है। घटना दोपहर की बताई जा रही है। घटना के बाद ससुराल के सभी फरार है। जमुआ पुलिस ने मृतका के पति रोहित साव को हिरासत में ले लिया है।

दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप 7 पर एफआईआर दर्ज:

इधर मृतका की मां देवरी थाना क्षेत्र के खोरोडीह निवासी द्रोपदी देवी (उम्र 55 वर्ष) पति स्व. टिपण साव ने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए जमुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें लड़की के ससुराल पक्ष के रोहित साव, विकाश साव, विकाश साव की पत्नी, सीताराम साव, अशोक साव कि पत्नी, बलराम साव व अशोक साव शामिल है।

आवेदन के अनुसार उक्त सबने मिलकर उनकी बेटी की हत्या की है। बताई उनलोगों द्वारा उनकी बेटी के साथ शादी के बाद से ही मारपीट, लड़ाई-झगड़ा, गाली-गलौज तथा दुर्व्यवहार करना चालू कर दिया था। उपरोक्त सभी लड़की को नैहर से दो पहिया वाहन और दो लाख नगद लाने का दबाव बनाया जाता था। मना करने पर बेटी के साथ मारपीट करता था। इसको लेकर कई दफे पंचायत भी हुई बावजूद वे लोग बेटी को सताने से बाज नहीं आए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *